{"_id":"66b90152424387949d0782c3","slug":"mobile-battery-explodes-child-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-116604-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मोबाइल की बैटरी फटी, बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मोबाइल की बैटरी फटी, बालक घायल
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव में मोबाइल की बैटरी में धमाका होने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की दोपहर की है। जिला अस्पताल में बालक का उपचार चल रहा है।
रौप गांव निवासी श्याम बिहारी का पुत्र सत्यम (8) दोपहर में मोबाइल की खराब बैटरी से खेल रहा था। वह जमीन पर बैठकर बैटरी पर लगी काली परत को हटाने के बाद सफेद परत को हटा रहा था। इसी दौरान बैटरी में तेज धमाका हो गया। मोबाइल की बैटरी फटने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।
जांघ पर छह-छह इंच लंबा- चौड़ा और ड़ेढ़-डेढ़ इंच गहरी चोटें आ गईं। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने तथा मौके पर सर्जन उपलब्ध न होने के कारण चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन गरीबी का हवाला देते हुए उसे वाराणसी ले जा पाने में असमर्थता जाहिर की। उसका उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन
खराब बैटरी से जलाता था लाइट
बालक पहले भी जब किसी मोबाइल की खराब बैटरी को पाता, तो उससे कभी छोटी लाइट जलाता था तो कभी उसे पिन लगाकर चार्ज भी करता था। इस बीच रविवार को कहीं से उसे किसी एक कंपनी के कीपैड मोबाइल की एक बैटरी मिल गई। जिससे खेलते समय धमाका हो गया।