फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MNREGA workers boycott work due to demands

मनरेगा कर्मियों ने मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार

Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers boycott work due to demands
मनरेगा कार्मिक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को म्योरपुर ब्लाक के मनरेगा कर्मियों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने सभा कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी मौजूद रहे। म्योरपुर विकास खंड परिसर में सोमवार को मनरेगा कार्मिक महासंघ के तत्वावधान में मनरेगा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो वह अनिश्चितकालीन धरने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मनरेगा में जेम पोर्टल से नियुक्ति प्रतिबंधित करने, मेठ की नियुक्ति ग्राम पंचायत से करने और मानदेय वृद्धि किये जाने को लेकर भी आवाज बुलंद की। इस दौरान एक दिवस कार्य बहिष्कार भी किया गया। कार्य बहिष्कार के दौरान विकास खंड में मनरेगा का कार्य प्रभावित रहा। इस मौके पर एपीओ विनय मिश्रा द्वारा खंड विकास अधिकारी को अपने संगठन की तरफ से मांग पत्र सौंपा। इस दौरान रोजगार सेवक जितेंद्र, मिश्रीलाल, अनिल, प्रदीप समेत तमाम तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक व कंप्यूटर आपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed