{"_id":"fecfe77b8265c205eac923c46dfed097","slug":"mnbdhaen-put-fire-in-the-mdhe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ाें ने मड़हे में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ाें ने मड़हे में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मोटर गैरेज इलाके में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग के किनारे स्थित भूभाग का सीमांकन करने गई पुलिस-जिला प्रशासन की टीम के सामने मनबढ़ कुछ लोगों ने एक परिवार के आशियाने में आग लगा दी।
इससे पूरा आशियाना धू-धू कर राख हो गया। एनटीपीसी रिहंद से आए दमकल ने आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि आगजनी को प्रायोजित बताते हुए प्रशासनिक टीम ने सीमांकन की कार्रवाई पूरी कराकर एक पक्ष को विवादित बताई जा रही जमीन पर कब्जा दिला दिया। इसको लेकर देर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही।
बताते चलें कि बीजपुर निवासी राजेस कसेरा ने बीजपुर बाजार स्थित मोटर गैरेज इलाके में सड़क के किनारे स्थित जमीन पर घर बनाकर एक साल से रह रहा था। बीजपुर बाजार निवासी जमुना प्रसाद गुप्ता इस जमीन को अपना बता रहे थे। इसको लेकर दोनों के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
जमुना की शिकायत पर दोपहर बारह बजे के करीब नायब तहसीलदार दुद्धी पवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ विवादित जमीन की पैमाइश के लिए पहुंचे हुए थे। बताते हैं कि पुलिस की मौजूदगी में ही कुछ लोगों ने राजेश कसेरा की ओर से किए गए निर्माण (आशियानें) में आग लगा दी।
कुछ मिनटों में ही आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। एनटीपीसी रिहंद स्थिति सीआईएसएफ की फायर यूनिट के जवान दमकल वाहन लेकर पहुंचे, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इसको लेकर देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि पुलिस और प्रशासन के लोगों के शह पर जमुना के समर्थकों ने ही आशियानें में आग लगा दी। वहीं प्रशासन के लोग आगजनी को घटना को प्रायोजित बता सीमांकन की कार्रवाई रोने की कोशिश बताते रहे।