{"_id":"5f5391bf05baa54521534b1e","slug":"mla-vijay-mishra-s-connections-being-investigated-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक विजय मिश्र को चौतरफा घेरने की तैयारी, यहां जुटाई जा रही करीबियों के संपत्ति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक विजय मिश्र को चौतरफा घेरने की तैयारी, यहां जुटाई जा रही करीबियों के संपत्ति की जानकारी
Sat, 05 Sep 2020 06:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र और उनके करीबियों की संपत्ति की सोनभद्र में शनिवार को दूसरे दिन भी जांच हुई। टीम राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्घी तहसील में भूमि संबंधी रिकार्ड खंगालने के साथ ही उनके करीबियों की सूूची तैयार कर उनकी संपत्ति का भी ब्योरा जुटाती रही। कुछ करीबियों के पास अच्छी-खासी संपत्ति मिली है। इस संपत्ति का स्रोत क्या है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पिछले माह भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और बेटे विष्णु के खिलाफ संपत्ति कब्जे के आरोप में मुकदमा दर्ज करायाथा। इसके बाद विजय मिश्र की गिरफ्तारी की गई। भदोही के बाद आसपास के जनपदों में उनकी संपत्ति तथा उनके करीबियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
चूंकि रामलली सोनभद्र की एमएलसी हैं और चुनाव के समय उन्होंने खुद यहां कई दिनों तक कैंप किया था। इस दौरान जिले में उनके कई करीबी सामने आए थे। चुनाव के दौरान कैंपेन को दृष्टिगत रखते हुए अभिसूचना इकाई की नजर उनसे जुड़े लोगों की गतिविधियों-संपत्तियों पर है।
विज्ञापन
विधायक या उनके परिवार के किसी सदस्य का यहां किसी ठेके, व्यवसाय में भागीदारी तो नहीं है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। विजय मिश्र की पत्नी रामलली वर्तमान में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की एमएलसी हैं। पुलिस का मानना है कि एमएलसी यहां किसी परिचित के घर हो सकती हैं।
एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि मातहतों की जरिये जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।