फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MLA prison eight overloaded trucks

विधायक ने पकड़वाए आठ ओवरलोड ट्रक

Fri, 11 Sep 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 11 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
MLA prison eight overloaded trucks
सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने शुक्रवार को कोटा-तेलगुड़वा मार्ग से खनिज विभाग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से छापेमारी कर बालू लदे आठ ट्रकों को पकड़वाया और थाने में वाहनों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि पिछले कई दिनों से समाचार पत्रों एवं आम जनता से प्राय: शिकायतें मिल रही थी। कोटा क्षेत्र में बालू परिवहन करने वाली ट्रकों से लगातार पानी निकलता रहता है और ट्रक ड्राइवर जगह-जगह सड़कों पर ट्रकें खड़े कर देते हैं। जिससे निकलने वाला पानी सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा हो जा रहा है। इससे सड़कों पर बड़ेे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। साथ ही पैदल चलना तो दूर दो पहिया वाहन का भी आवागमन बाधित हो गया है। क्षेत्र के गरीब, मजदूर छात्र और किसान सब परेशान हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क में आई खराबी के जिम्मेदार बालू के ठेकेदारों से तत्काल मरम्मत कराएं। इस अभियान में लोक निर्माण विभाग खंड-2 के अधिशासी अभियंता चंद्र प्रकाश, सहायक अभियंता, आरपी सिंह, अवर अभियंता ओमकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed