फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mistry's death in suspicious at crusher plant, family commits uproar

संदिग्ध हाल में क्रशर प्लांट पर मिस्त्री की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 20 Jan 2021 05:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Mistry's death in suspicious at crusher plant, family commits uproar
ओबरा। बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के रासपहरी में संचालित एक क्रशर प्लांट पर मंगलवार को संदिग्ध हाल में मिस्त्री शंखू (47) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतक के घरवालों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ओबरा शैलेश राय ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर बाद रासपहरी स्थित एक क्रशर प्लांट पर चोपन थाना क्षेत्र के कोटा खास गांव निवासी कार्यरत मिस्त्री शंखू को चक्कर आया और वह गिरकर बेहोश हो गया। प्लांट पर मौजूद अन्य कर्मी आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मिस्त्री के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। देर शाम परिजन शव लेकर क्रशर प्लांट पहुंच गए और मुआवजे की मांग करने लगे। देखते ही मामला गरमाने लगा। उधर, हंगामे की सूचना पाकर ओबरा थाना प्रभारी शैलेश राय मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराने में जुट गए। घंटों बाद मामला शांत होने पर पुलिस शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र प्रेमचंद के प्रार्थना पत्र पर शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि शंखू अलाव के पास बैठा था। उसी वक्त चक्कर आया और उनकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed