फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Missing young man found dead in a coup

लापता युवक का कूप में उतरता मिला शव

Sat, 04 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Missing young man found dead in a coup
ओबरा। थाना क्षेत्र के ओबरा परियोजना कालोनी के सेक्टर दस के मगरहवां टोला में स्थित कूप में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्याम सुंदर 22 के रूप में हुई। वह तीन दिनों से लापता था। ओबरा सीओ भाष्कर वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस शव को कुंए से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद सेक्टर दस के नई बस्ती निवासी मृतक की मां मीना ने बताया कि उसका बेटा श्याम सुन्दर बुधवार की रात घर से खाना खाकर परियोजना के आवास में रह रही दादी के पास सोने के लिए निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह वह वापस घर नहीं लौटा तो उसकर खोजबीन शुरू की गई। शनिवार की सुबह दस बजे कुछ लोगों ने उसके बेटे का शव कूप देख कर उन लोगों को सूचित किया। श्यामसुंदर स्वीपर का काम करता था। वह चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। अभर उसकी शादी नही हुई थी। मृतक की भाभी रेनु सहित माता पिता ने हत्या कर शव कुंए में फेकने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया है। उधर घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ओबरा भाष्कर वर्मा, थाना प्रभारी शैलेश कुमार राय ने मृतक केे परिजनों से बातचीत की। सीओ ने कहा कि मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत केे कारणों का स्पष्ट पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। समाचार भिलखे जाने तक घरवालों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed