फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Missing woman's body found in water for five days

लापता महिला का शव पानी में उतराया मिला

Thu, 12 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found in water for five days
दुद्धी। कनहर नदी पर बन रहे मुख्य बांध के समीप अमवार- सुंदरी मार्ग पर स्पिलवे गेट नंबर एक के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का शव पानी में उतराया मिला। महिला पांच दिनों से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुंदरी की तरफ जा रहे किसी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की सुबह शव को देख चौकी इंचार्ज को सूचना दी। आनन अमवार चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को निकलवाया। बाद में मृतका की पहचान रुक्मनिया देवी (40) पत्नी पृथ्वी पाल निवासी अमवार खरवार टोला के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि रुक्मनिया की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पांच दिनों से लापता थी। उसकी तलाश की जा रही थी। गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि रुक्मनिया की मौत कैसे हुई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि मृतका के तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed