फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mirzapur's team champion in divisional football competition

मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता में मिर्जापुर की टीम चैंपियन

Tue, 13 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur's team champion in divisional football competition
ओबरा के अम्बेडकर स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते इं.अंकुर - फोटो : SONBHADRA
अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता में मिर्जापुर की टीम चैंपियन रही। बालक-बालिका के अलग-अलग सभी वर्गों में मिर्जापुर की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिर्जापुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

ओबरा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एक्सईएन इं. अंकुर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ओबरा इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वागत गान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में मिर्जापुर प्रथम, भदोही द्वितीय और सोनभद्र की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर 19 बालिका वर्ग में मिर्जापुर प्रथम और सोनभद्र की टीम द्वितीय रही। अंडर 14 बालक वर्ग में मिर्जापुर प्रथम और सोनभद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मिर्जापुर की टीम प्रथम रही। खिलाड़ियों को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी, विजय कुमार, रमेश सिंह यादव, सुधा देवी, अनिल यादव, डॉ. संजय प्रजापति ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अखिलेश कनौजिया, अनिल कुमार, संतोष कुमार तिवारी, राजीव कुमार वर्मा, नूर अहमद, सुनील कुमार राव, भावना शुक्ला, महिमा मित्तल, नीतू सिंह, आराधना, श्वेता तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed