{"_id":"6151b4868ebc3e4871055d4a","slug":"minor-girl-group-misdeed-in-sonebhadra-case-filed-against-three-including-two-brothers-after-14-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, 14 माह बाद सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, 14 माह बाद सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 27 Sep 2021 05:39 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Sep 2021 05:39 PM IST
सार
पीड़िता के पिता ने कहा कि बीते वर्ष जुलाई माह में घटी घटना के बाद घोरावल कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब 14 माह बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने बालिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोनभद्र में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के एक गांव की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के 14 महीने बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि एक जुलाई 2020 को उसकी 12 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत की ओर गई थी।
विज्ञापन
रास्ते में घात लगाए गांव के ही दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों ने उसे दबोच लिया। मुंह बांधकर एक घर में ले गए और उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो आरोपी के घर पर निर्वस्त्र हाल में बेसुध मिली। किसी तरह उसे वहां से लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बावजूद पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पिता का आरोप है कि थक हार कर उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, मानवाधिकार आयोग, एसपी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश शुरू
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी संतोष, देवराज और सोनू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।