फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister was thrilled to know the secrets of Agori Fort

Sonebhadra News: अगोरी किले के रहस्यों को जानकर रोमांचित हुए मंत्री, गूगल से अनुवाद कर पढ़ी खूबियां

Fri, 23 Feb 2024 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Minister was thrilled to know the secrets of Agori Fort
उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण दो दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को सोनभद्र पहुंचे। पहले दिन उन्होंने जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। वहां की खूबियां जानी और उसके विकास से आदिवासी जनजीवन को होने वाले लाभ की संभावनाओं पर चर्चा की। देर शाम वह रात्रि प्रवास के लिए नगवां ब्लॉक के चौरा गांव पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सलखन फासिल्स पार्क का भ्रमण किया। करीब डेढ़ सौ करोड़ साल पुराने फासिल्स को करीब से देखा। उन्होंने कहा कि टूरिज्म डायरेक्ट्री यानी फोटोग्राफ्स सहित संक्षिप्त विवरण का बोर्ड भी लगाया जाय। टूरिज्म गाइड की व्यवस्था की जाय, जिससे जनपद के पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े फासिल्स का गौरव सोनभद्र जिले को हासिल है। लिहाजा ऐसी व्यवस्था की जाय कि जिले में आकर देशी-विदेशी सैलानी इस फासिल्स को देखने के लिए आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर पर्यटक स्थलों को चिह्नित कर विकास कराया जाय। इसके बाद वह अगोरी किला पहुंचे। किले का निरीक्षण किये और किले के बारे में उपस्थित लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलापट्ट पर उर्दू भाषा में लिखे गए शब्दों को मोबाइल से गूगल सर्च कर हिंदी ट्रांसलेट कर उसके बारे में जाना। अगोरी किले से जुड़े रहस्यों के बारे में सुनकर वह रोमांचित हुए। इस दौरान राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, ओबरा एसडीएम प्यारेलाल मौर्य, सीओ डॉ. चारू द्विवेदी, ब्लाॅक प्रमुख सदर अजीत रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।


जिले में दौरे पर आए मंत्री का किया स्वागत
जिले में दौरे पर आए समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण का लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के धरातल पर लाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीएम चंद्रविजय सिंह व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने भी मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed