फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister of State laid the foundation stone of CC Road

राज्यमंत्री ने किया सीसी रोड का शिलान्यास

Mon, 22 Nov 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Minister of State laid the foundation stone of CC Road
विकासखंड के घघरी ग्राम पंचायत अंतर्गत सहगोडा गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए सोमवार को समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव गोंड ने शिलान्यास किया। गांव में रामवृक्ष के घर से सुमेश के घर तक करीब एक किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य संपर्क मार्ग से गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं थी। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। आपात स्थिति में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि हर गांव को सरकार पक्की सड़क से जोड़ रही है। सड़क से जुड़ने के बाद विकास के अन्य कार्यों को कराने में भी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर उप्र एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर, ग्राम प्रधान कृष्णा सोनी, सेक्रेट्री राजबहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काजल पनिका, बाबूलाल पनिका, प्रभारी एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed