फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mining engineering students observed the operations of the Obra Thermal Power Project.

Sonebhadra News: खनन अभियांत्रिकी के छात्रों ने देखी ओबरा तापीय परियोजना की कार्यप्रणाली

Thu, 08 Oct 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mining engineering students observed the operations of the Obra Thermal Power Project.
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के खनन अभियांत्रिकी विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों ने बुधवार को ओबरा तापीय विद्युत परियोजना का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने तापीय विद्युत संयंत्र की कार्यप्रणाली और बिजली उत्पादन की प्रक्रिया को करीब से समझा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित भ्रमण के समन्वयक अनूप सिंह रहे। छात्रों ने परियोजना के टरबाइन हॉल, बॉयलर, पाइपिंग क्षेत्र समेत विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। परियोजना के इंजीनियरों ने छात्रों को कोयले से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया, संयंत्र संचालन और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। छात्रों ने तकनीकी पहलुओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका इंजीनियरों ने समाधान किया।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज की ओर से परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. दूधनाथ को स्मृति चिह्न भेंट कर सहयोग के लिए आभार जताया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों में समझने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक समझ में वृद्धि होती है, जो उनके भविष्य के करियर में उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संकाय सदस्य सतीश कुमार, अमित कुमार, छात्र अभिष्ट पांडेय, पंकज सैनी, शशांक शर्मा, शिवम सैनी, शुभम कुमार यादव, रविकांत शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed