फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mines department officers doing illegal mining

अवैध खनन करा रहे हैं खान विभाग के अफसर

Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mines department officers doing illegal mining
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौपते सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव। - फोटो : SONBHADRA
सपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सदर एसडीएम राजेश सिंह व सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी को सौंपे गए ज्ञापन के जरिये सपाइयों ने अवैध खनन और परिवहन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। मशीनों के जरिये अवैध खनन कर नदियों को खोखला करने का आरोप लगाया। जिले में बढ़ते अपराध पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि जिले में बालू, मोरंग, गिट्टी बोल्डर के अवैध खनन में खनन, वन और राजस्व विभाग के कर्मचारी मिले हुए हैं। बिना परमिट के ही खनिज पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है। ग्राम अगोरी खास और भगवा में संचालित बालू की खदानों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना हो रही है। नियमों को ताख पर रख कर नदी की धारा को परिवर्तित कर बड़ी मशीनें लगाकर अवैध खनन हो जा रहा है। इससे जलीय जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिले में रोजाना करीब दो हजार ट्रकों से खनिजों का परिवहन किया जाता है, मगर महज 100 से 200 गाड़ी ही वैध परमिट लेकर चलती हैं। इससे सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है। एमएम-11 जारी करने के नाम पर 31 हजार रुपये प्रति गड्डी की दर से जबरन वसूली खनन विभाग कर रहा है, जबकि पूरे प्रदेश में ऐसा प्रावधान नहीं है। उन्होंने जिले में बेतहाशा बिजली कटौती, अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला महासचिव सईद कुरैशी, महफूज खां, परमेश्वर यादव, रामसेवक यादव, प्रदीप कुमार कनौजिया, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अजय यादव, सत्यम पांडेय, आनंद शुक्ला, नजमुद्दीन, अनवर कुरैशी, नातिक असरफ, कामरानुल्लाह खान, दयाराम, कुशल सिंह, बुद्धिराम, सुल्तान कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed