फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   mind-bogglers beat up three including couple

मनबढ़ों ने दंपती समेत तीन को पीटा

Wed, 11 May 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
mind-bogglers beat up three including couple
सदर कोतवाली क्षेत्र के बगथरी गांव में मंगलवार की रात मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से दंपती समेत तीन की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के वाहन को देखते ही हमलवार फरार हो गए।
विज्ञापन

बगथरी गांव में मंगलवार की रात एक व्यक्ति के घर बरात आई हुई थी। देर रात बरात में कुछ लोग रिश्तेदारी में आए युवक से विवाद करने लगे। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इसकी जानकारी रिश्तेदारी में आए युवक के सास सोमरी और ससुर महेश को हुई तो वे बीच बचाव करने के लिए पहुंच गए। मनबढ़ों ने दंपती की पिटाई कर दी। पीड़ितों ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पिटाई करने वाले फरार हो गए। बुधवार को सोमरी ने कोतवाली पहुंच कर पिटाई करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पेक्टर का कहना है कि पिटाई करने वालों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed