फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Millions thronged by dreaming of getting government job

सरकारी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर लाखों ऐंठा

Wed, 17 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Millions thronged by dreaming of getting government job
एक महिला को उसके दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर छह लाख रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि नौकरी न मिलने पर महिला ने अपना रुपये मांगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्हनगर कम्हारी गांव की है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर निवासी पीड़िता आशा देवी का कहना है कि एक व्यक्ति ने उनसे उनके दोनों बेटों की सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में छह लाख रुपये लिया है। रुपये लेने वाले व्यक्ति ने वादा किया था कि अगर नौकरी नहीं मिलेगी तो रुपये वापस कर दूंगा। उसने छह लाख रुपये का चेक भी दिया था। पीड़िता का कहना है कि कई माह बीतने के बाद भी उसके बेटों को नौकरी नहीं लगी। जब वह चेक लेकर रुपये निकालने बैंक गई तो पता चला कि जो चेक दिया है वह चलन में नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि उसने जिसे रुपये दिए थे उससे मांगने उसके घर गई तो उसके साथ मारपीट की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कमलेश सिंह, अस्पताली देवी, अरुण सिंह और पंकज सिंह केे खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed