{"_id":"6287ceb2eab8055183373d90","slug":"millions-of-liters-of-water-were-shed-by-opening-the-sluice-valve-of-the-check-dam-sonbhadra-news-vns654609579","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकडैम का स्लूस वाल्ब खोल बहा दिए लाखों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकडैम का स्लूस वाल्ब खोल बहा दिए लाखों लीटर पानी
विज्ञापन
दुद्धी। भीषण गर्मी में एक तरफ लोगों को पेयजल मुहैया कराना चुनौती साबित हो रही है। वहीं दूसरी तरफ चेकडैम का स्लूस गेट खोलकर लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया गया। यह हाल तब है जब नगर और आसपास के इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है।
गर्मी में करीब 50 हजार की आबादी को पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से ठेमा नदी पर चेकडैम बनाया गया है। बीते कुछ महीनों से चेकडैम पर अराजक तत्वों की नजर पड़ गई है। हौसला बुलंद मछली शिकारियों ने मछली पकड़ने के चक्कर में करीब तीन माह से बंद चेकडैम का स्लूस वाल्व खोलकर चेकडैम में एकत्र लाखों लीटर पानी को बृहस्पतिवार को बहा दिया। मोटर पंप चालू करने गए मोटर ऑपरेटर ने नदी में बाढ़ सरीखे पानी बहते देख इसकी सूचना दुद्धी चेयरमैन को दी तो महकमे में खलबली मच गई।
चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने बताया बृहस्पतिवार को तड़के सूचना मिली कि भोर में कुछ अराजक तत्व मछली मारने के लिए चेकडैम का पानी स्लूस वाल्व खोलकर बहा दिया है। इस सूचना पर वे तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना देने के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे तो वहां आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग स्लूस वाल्व से निकलते पानी के साथ मछली पकड़ने में लगे हुए थे। वहीं दूसरी ओर पानी कम होने पर बचे हुए पानी में भी सैकड़ों लोग मछली पकड़ रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई वहां नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह से ही मौके पर आधा दर्जन कर्मियों को लाठी डंडे से लैस होकर चेकडैम के आसपास लगाया गया है, जिससे वहां संरक्षित बहुत पानी से नगर में पेयजल आपूर्ति हो सके।