फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Middle aged man died due to drowning in a pit dug sand

Sonebhadra News: बालू खनन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत

Sat, 17 Jun 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Middle aged man died due to drowning in a pit dug sand
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के डूमरा ग्राम पंचायत के कोरगी गांव के पास कनहर नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। वह मछली मारने वहां गया था। घटनास्थल के बगल में ही कोरगी बालू साइट भी है। आरोप है कि बालू निकालने के लिए नदी में पोकलेन मशीन से गहरा गड्ढा कर दिया गया था, जिसमें वह डूब गया। ग्रामीणों ने इस पर कड़ी नाराजगी भी जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डूमरा गांव निवासी भोला बैगा (58) शुक्रवार की रात पड़ोसी नन्दलाल पनिका के साथ मछली मारने गया था। नंदलाल के मुताबिक दोनों ने बालू साइट के समीप नदी में जाल लगाया था। रात करीब दस बजे भोला कपड़े उतारकर जाल देखने गया। नंदलाल किनारे बैठकर उसका इंतजार कर रहा था। काफी देर बाद भी भोला नहीं लौटा तो उसने उसे आवाज लगाना शुरू किया। करीब 20 मिनट तक कोई उत्तर न मिलने पर नंदलाल घर लौट आया और परिजनों को सूचित किया। सुबह खबर लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामनाथ भुइंया ने बताया कि भोला का चप्पल, लुंगी, गमछा और शर्ट पानी के किनारे पड़ा देखकर उसके पानी में डूबने की आशंका जताते हुए नदी में खोजबीन शुरू की गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक खोज के बाद जाल वाले स्थान से करीब सौ मीटर दूर पंद्रह फीट गहरे पानी में उसका शव मिला। उन्होंने कहा कि नदी में खनन माफियाओं ने गड्ढा खोदा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक के विपरीत खनन से बढ़ रहे हादसे
ग्राम प्रधान रामनाथ भुइंया ने कहा कि डूमरा ग्राम पंचायत में मलिया व कनहर नदी के संगम क्षेत्र में स्थित श्मशान घाट के आसपास बड़ी मशीनों से गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। इससे श्मशान घाट का स्वरूप ही बिगड़ गया है। अब यह जानलेवा भी साबित हो रहा है। दुद्धी क्षेत्र पंचायत संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने जिला प्रशासन के मनमाने रवैए पर रोक लगाने की मांग की है।

घटना की हो उच्च स्तरीय जांच
दुद्धी। कोरगी बालू साइट पर कनहर नदी में डूबने से भोला चेरो (बैगा) की मौत के मामले में आईपीएफ ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने कहा कि पूरे जनपद में प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है। कनहर, सोन समेत तमाम नदियों में बालू खननकर्ताओं ने नदी की धारा मोड़ दी है। नदी के पेटे में जेसीबी मशीनों से मानक के विपरीत गहरे गड्ढे कर खनन किया जा रहा है, जिससे नदी में गहरे तालाब बन गए हैं। इन्हीं तालाबों में डूबकर आदिवासी और ग्रामीण आए दिन मरते रहते हैं। भोला चेरो की मौत की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed