फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Middle-aged dies due to drowning in canal

नहर मे डूबने से अधेड़ की मौत

Fri, 06 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged dies due to drowning in canal
करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के नहर में बृहस्पतिवार को एक अधेड़ डूब गया। दूसरे दिन शुक्रवार को 18 घंटे बाद नहर में शव उताराता मिला। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी मुन्ना यादव (45) पुत्र सीताराम यादव अपनी गाय भैंस को चराने गया था। गांव से कुछ दूरी पर शाम करीब चार बजे मुन्ना मवेशियों के साथ नहर पार कर वापस घर जाने के लिए उसमें उतरा। बीच नहर में वो डूब गया, जबकि मवेशी पार हो गए। नित्य दिन की भांति पशु अपने आप घर पहुंच गए। देर रात तक जब मुन्ना घर नहीं पहुंचा तो घरवाले परेशान होकर खोजबीन में लगे। खोजबीन से पता चला कि गांव के ही रामपति यादव को नहर में एक लाठी मिली। इससे कयास लगाया जाने लगा कि मुन्ना शायद नहर में डूब गया। ग्रामीणों ने कैनाल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर खोजबीन कराने में जुट गई लेकिन पानी अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार को करीब 18 घंटे बाद 10:30 बजे मुन्ना यादव की लाश नहर में मिली। एसएसआई विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पिता सीताराम यादव की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed