{"_id":"65c902c4069e0a5c3f0c804b","slug":"middle-aged-and-young-man-died-in-road-accidents-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109367-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में अधेड़ और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में अधेड़ और युवक की मौत
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे सिंगरौली जिले में रविवार को सड़क हादसों में दो युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक ने अधेड़ को चपेट में लिया तो बोलेरो ने युवक को कुचल दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने दोनों जगहों पर चक्का जाम कर दिया। इसके चलते कई घंटे आवाजाही बाधित रही।
सिंगरौली में स्थित बरगवां थाना क्षेत्र के पोड़ी में ट्रक की चपेट में आने से वंशरूप सिंह (50) पुत्र सूदन सिंह की मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना बेटहाडांड में हुई। यहां बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम नारायण दास वैश्य (32) बताया गया। बताते हैं कि बेटहाडांड निवासी नारायण दास दोपहर ढ़ाई बजे देवसर की ओर जा रहा था।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से उसकी बाइक टकरा गई। नारायण दास की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों स्थानों पर आक्रोशित लोगों चक्का जाम कर मुआवजा की मांग पर अड़ गए। एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडेय एवं बरगवां के प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और आर्थिक मदद व कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है।