फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MGNREGA worker dies due to incineration of clay

मिट्टी का टीला भसकने से मनरेगा श्रमिक की मौत

Fri, 25 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
MGNREGA worker dies due to incineration of clay
म्योरपुर। क्षेत्र के जामपानी गांव में शुक्रवार की सुबह मनरेगा के तहत बंधी की खुदाई के दौरान भसक कर गिरे मिट्टी के ढेर में दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में शुक्रवार की सुबह मनरेगा के तहत बंधी का निर्माण हो रहा था। कार्य के दौरान एक श्रमिक मनमोहन (35) पुत्र सोमारू बंधी की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर मिट्टी का टीला भसक गया और मिट्टी का ढेर उसके ऊपर गिर गया जिससे मनमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रमिकों के हो हल्ला करने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सभी के सहयोग से उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक मनरेगा मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। सूचना के बाद म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि मृतक श्रमिक के आश्रितों को मनरेगा के तहत जो भी लाभ होगा दिलाया जाएगा। उधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों को ग्राम प्रधान ने 25 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed