{"_id":"6105a1ef8ebc3e39604d5a7b","slug":"meritorious-faces-shine-after-seeing-the-result-sonbhadra-news-vns603578493","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट देखकर चमक उठे मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट देखकर चमक उठे मेधावियों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आईसीएसई और सीबीएसई की तरह ही यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं का परिणाम भी शानदार रहा है। परीक्षा में पंजीकृत अधिकांश छात्र-छात्रा उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। शनिवार की शाम रिजल्ट घोषित होते ही मेधावियों में खुशी छा गई। एक-दूसरे को फोन कर और घर पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने बधाई दी। मिठाई खिलाकर सफलता की खुशियां साझा की। सेल्फी लेकर इन पलों को कैमरे में कैद किया।
कोरोना के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। विद्यार्थियों को पिछली कक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर अंक देकर उत्तीर्ण किया गया है। परीक्षा न होने से छात्र-छात्रा रिजल्ट को लेकर सशंकित थे। मन में परिणाम को लेकर तरह-तरह की चिंताएं बनी हुई थी। शनिवार को रिजल्ट घोषित होने की सूचना के बाद से ही उनकी बेकरारी बढ़ गई थी। पास होने से ज्यादा चिंता अच्छे परफार्मेस की थी। सुबह से ही वह टीवी, मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से रिजल्ट से जुड़ी सूचना जानने को बेचैन दिखे। अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद रिजल्ट घोषित हुआ तो काफी देर तक सर्वर की खराबी से परीक्षार्थी उलझे रहे। एक-एक विद्यार्थी का रिजल्ट आना शुरू हुआ। अपने साथ अन्य सहपाठियों का भी रिजल्ट जानने की उत्सुकता बनी थी। रिजल्ट देखते ही ज्यादातर के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। फिर स्कूल पहुंचकर गुरुजनों की शुभकामनाएं बटोरी। देर शाम तक वह सफलता की खुशी बांटने में डूबे रहे।
45198 बच्चे थे पंजीकृत
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार जिले के कुल 45198 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। इसमें इंटर के 18265 और हाईस्कूल के 26933 परीक्षार्थी रहे। हाईस्कूल में 13629 छात्र और 13304 छात्राएं हैं। इनमें 173 छात्र-छात्राओं ने व्यक्तिगत श्रेणी में पंजीकरण कराया था। वहीं इंटर में 8902 छात्र और 9363 छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत थीं। इंटर में 413 परीक्षार्थी व्यक्तिगत श्रेणी के थे।
विज्ञापन
---
बोर्ड परीक्षा का परिणाम पिछले वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार हुआ है। बोर्ड की ओर से इस बार मेरिट सूची जारी नहीं की गई है, इसलिए कुल परिणाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई और आगामी सफर के लिए शुभकामनाएं। -रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक।