फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury rolled up nine degrees, missed shiver

नौ डिग्री तक लुढ़का पारा, छूटी कंपकंपी

Thu, 08 Dec 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 08 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जहां दोपहर बाद महज दो से ढाई घंटे तक ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। वहीं अधिकतम पारा चार डिग्री तक लुढ़ककर 16 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम पारा भी एक डिग्री गिरकर नौ पर पहुंच गया। इससे पूरे दिन कंपकंपी छूंटती रही। इसके चलते स्कूली बच्चों, यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति को देखते हुए राबर्ट्सगंज स्थित संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कई निजी स्कूलों ने शुक्रवार से विद्यालय का समय सुबह आठ की बजाय, नौ बजे से कर दिया गया है।
गुरुवार को तो कोहरे की स्थिति यह रही कि अनपरा में दस बजे तक 25 मीटर दूर की चीज देखना मुश्किल था। 11 बजे के बाद कोहरे से राहत मिली लेकिन सूर्यदेव के दशर्न डेढ़ से दो बजे जाकर हुए। चार बजते-बहते फिर से कोहरे ने सूर्य को ढंक लिया। इसके चलते वाहनों की रफ्तार रात के साथ दिन में भी कई घंटे थमी रही।
विज्ञापन

दुद्धी संवाददाता के अनुसार कड़ाके की ठंड से निजात के लिए अलाव जलाने को डीएम सीबी सिंह ने तहसील प्रशासन को 50 हजार  की धनराशि उपलब्ध कराई है। दुद्धी तहसील का अधिकांश क्षेत्रफल पहाड़ी और जंगली होने के कारण ठंड ज्यादा है। गुरुवार को पूरे दिन लोग घरों मे दुबके रहे। ठंड से सबसे अधिक गरीब तबके लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed