{"_id":"66ce3cac90d88b03390174c4","slug":"mercury-dropped-two-degrees-due-to-rain-relief-from-humidity-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117202-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बारिश से दो डिग्री लुढका पारा, उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बारिश से दो डिग्री लुढका पारा, उमस से राहत
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को सुबह और दोपहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया वहीं तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे उमस से लोगों ने राहत महसूस की।
सोमवार को तेज धूप होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। दिन में उमस भी अधिक रही। सोमवार को न्यूनतम पारा 24.6 और अधिकतम पारा 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
वहीं दूसरे दिन मंगलवार को सुबह और दोपहर में बारिश होने से बीते 24 घंटे में ही तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
सुबह और दोपहर में हुई झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ नगर में जगह-जगह जलजमाव होने से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।