फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memories got fresh in the ancient society

पुरातन समागम में यादें ताजा हुईं

Tue, 25 Sep 2018 11:43 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Tue, 25 Sep 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीमेंट फैक्ट्री इंटर कालेज चुर्क के पुरातन छात्र-छात्राओं का तीन दिवसीय समागम कार्यक्रम संपन्न हुआ।  वर्षों बाद एक दूसरे से मिले पूर्व विद्यार्थियों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। अपने पुराने विद्यालय में पहुंचकर सबने प्रार्थना की। चुर्क समागम 2018 के आयोजन समिति के सदस्य काशी विश्वनाथ, सुजीत श्रीवास्तव, मुस्तंसर जैदी, राजेश  कुमार जैन, खुर्शीद आलम, संजय सिंह, इंदू प्रकाश सिंह आदि ने पुराने छात्र-छात्राओं को एक मंच पर लाने का बीड़ा उठाया और राबर्ट्सगंज के एक होटल परिसर में चुर्क समागम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन सीमेंट फैक्ट्री इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य जीपी तिवारी, शिक्षक राय साहब सिंह, उमेश चंद्र द्विवेदी, तिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, श्रीमणि प्रसाद, बद्री प्रसाद, हरिनाथ सिंह और भोलानाथ को सम्मानित किया गया। इसके बाद इंटर के वर्ष 1967 बैच के छात्र अरविंद सक्सेना अन्य वरिष्ठ छात्र साजिद अली, मंजूर अली, चंचल कुमार, सुधीर जैन, शिखा दास, रवि जालान, फुटबॉल के खिलाड़ी राजू असवाल समेत अन्य सम्मानित हुए।
विज्ञापन

दूसरे दिन छात्र-छात्राओं का समूह फासिल्स पार्क पहुँचा। यहां उन्होंने फासिल्स की उत्पत्ति के बारे में जानकारी ली। वहां से लौटकर वीर लोरिक पत्थर स्थल पर रुके।  फिर होटल वापस लौटे जहां रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के आखिरी दिन रविवार को सभी पुराने छात्र अपने पुराने कालेज सीमेंट फैक्ट्री इंटर कालेज चुर्क में पहुँचे। फिर पूरा दल सोनपंप पिकनिक स्पॉट पर पहुंचा। शरद सिंह, राजेश द्विवेदी, कमाल हैदर खां, इंदू प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed