फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum to ADO Panchayat against gram pradhan

ग्राम प्रधान के विरुद्ध एडीओ पंचायत को ज्ञापन

Thu, 26 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Memorandum to ADO Panchayat against gram pradhan
सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मारकुंडी के ग्राम प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को निर्माण समिति अध्यक्ष समेत आठ सदस्यों ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ग्राम प्रधान की मनमानी से ग्रामीणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर की नकल नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि ग्राम प्रधान पंचायत भवन की चाबी अपने साथ लिए रहते हैं। वार्ड की जनता जब पंचायत भवन पर आवश्यक कागज बनवाने के लिए जाती है तो कागज नहीं बन पाता है। सेक्रेट्री पंचायत भवन आते हैं लेकिन वह किसी का भी कागजात बनाने में असमर्थ हैं। आरोप है कि सेक्रेट्री का फर्जी हस्ताक्षर करके कागजात तैयार किया जा रहा है। सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। एडीओ पंचायत से सभी सदस्यों से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में निर्माण समिति की अध्यक्ष अमृता, जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामबाबू, ग्राम पंचायत सदस्य सुमारू, धर्मवीर, अमरनाथ, बरकत, सुनीता, रामबली, सूर्यकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed