{"_id":"5f0de81e8ebc3e637f2bb69a","slug":"meeting-sonbhadra-news-vns5358235103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टाधारक निडर होकर करें खेतीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में जन चौपाल को संबोधित करते डीएम एस राजलिंगम।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में मंगलवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए प्रशासन की तरफ से जन चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि पट्टाधारक निडर होकर अपनी जमीनों में खेतीबारी करें। एसडीएम को अविलंब सभी पट्टाधारकों की जमीनों का पत्थरगड्डी कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन उभ्भा कांड में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों की मदद के लिए 24 घंटे तैयार है। कहा कि पट्टाधारकों को जितनी जमीन मिली है उसकी नापजोख करवा कर पत्थरगड्डी करवा दिया जा रहा है। ताकि कोई भी व्यक्ति दूसरे की जमीन में बढ़ कर खेतीबारी न कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उभ्भा गांव में पुलिस चौकी स्थापित की गई है। कहा कि विवाद कर अशांति को माहौल पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने खेतों में जाकर किसानों द्वारा फसलों की जा रही बुआई को भी देखा। इस दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों का भरकस मदद करने का निर्र्देश दिया। घोरावल उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी रामआशीष यादव, घोरावल कोतवाल बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।