फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   meeting

एडीओ पंचायत, सचिवों को फटकार

Wed, 24 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
meeting
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार की शाम स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दो शिफ्टों में चार-चार ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों व सचिवों की बैठक ली। इसमें चोपन ब्लॉक में शौचालयों के निर्माण की प्रगति काफी धीमी होने पर एडीओ पंचायत को फटकारा। जबकि सलाहकार और सभी सचिवों को चेताया कि 10 जुलाई तक शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सीडीओ ने पहले चोपन, दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के एडीओ पंचायत और सचिवों की बैठक लिया। फिर दूसरे शिफ्ट में राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा और नगवां की बैठक लिया। इसमें कच्ची गली के संबंध में चर्चा हुई। कार्ययोजना अपलोड की प्रगति की समीक्षा हुई। हैंडपंप रिबोर, मरम्मत, पाइप पेयजल योजना के लिए ग्रामवार मिस्त्रियों की सूचना, सामुदायिक शौचालय निर्माझा के प्रगति की समीक्षा, मानव दिवस सृजन के लिए योजनावार लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा, हैंडपंपों के मरम्मत एवं रिबोर के फीडिंग की प्रगति, टैंकरों एवं पेयजल संबंधी सूचना, ऑपरेशन कायाकल्प के प्रगति की स्थिति की समीक्षा सीडीओ ने की। बारी-बारी से एडीओ पंचायतों और सचिवों को कार्य प्रगति तेज करने का निर्देश दिया। फिर उन्होंने एनएलओबी शौचलयों के निर्माण के प्रगति की समीक्षा, पीएफएमएस के फीडिंग की समीक्षा, जिओ टैंगिंग और फोटो अप्रूवल की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण कार्य काफी धीमा पाये जाने पर एडीओ पंचायत को फटकार लगाया। सचिवों को भी फटकारा और उन्हें डीएम के निर्देशानुसार 10 जुलाई तक शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चोपन के एडीओ पंचायत रामशिरोमणि पाल, सलाहकार (कंसल्टेंट) अमरजीत और सभी सचिवों को चेतावनी नोटिस जारी करने का निर्देश डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को दिया। डीपीआरओ ने बताया कि सभी को चेतावनी नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed