फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Medical operators selling drugs will go to jail

नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल संचालक जाएंगे जेल

Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Medical operators selling drugs will go to jail
जिले में कई मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेचने का मामला प्रकाश में आया है। मेडिकल संचालकों पर सख्ती बरतने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिया है। पुलिस रोक के बाद भी नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों की मानें तो गांजा, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों पर अंकुश लगने से नशेड़ियों ने तरह तरह के नशे अपनाने शुरू कर दिए। ऐसे में बाजार में बिकने वाली प्रतिबंधित दवाओं का सेवन आम बात हो गई है। इसका मेडिकल स्टोर वाले भरपूर फायदा उठा रहे हैं। कुछ मेडिकल स्टोर की दुकानदारी तो मात्र इस पर निर्भर है। सरकारी अस्पताल से दवा मुफ्त मिलने से मंदी की मार झेल रहे मेडिकल स्टोर ने इसे मुनाफे का धंधा समझ लिया है। राबर्ट्सगंज, ओबरा, रेनुकूट, अनपरा, रामगढ़, घोरावल समेत अन्य कस्बों स्थित कई मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं धड़ल्ले से बिक रही है। हालांकि पुलिस ने प्रतिबंधित नशे की दवाओं को बेचने वालों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। एसपी ने मातहतों को प्रतिबंधित नशीली दवाओं को बेचने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मातहतों को नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अवैध ढंग से नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed