फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Medical college will be ready with 249 crores

249 करोड़ से बनकर तैयार होगा मेडिकल कॉलेज

Sun, 04 Oct 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Medical college will be ready with 249 crores
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज के रूप में तब्दील करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शासन ने कॉलेज के लिए करीब 249 करोड़ रुपये मंजूर कर दिया है। कार्यदायी संस्था पीडब्यूडी ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो नवंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल लोढ़ी को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने के लिए हरी झंडी दे चुके हैं। कॉलेज के लिए सदर तहसील के रौप गांव में लगभग 16 बीघे जमीन का बैनामा कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो शासन स्तर से मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए निर्माण निगम कार्यदायी संस्था को नामित किया गया था। कार्यदायी संस्था ने कॉलेज के लिए लगभग 332 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था लेकिन शासन ने कार्यदायी संस्था को बदलते हुए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड को कॉलेज भवन आदि का निर्माण कार्य कराने के लिए नामित कर दिया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा नए सिरे से मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए स्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया अपनाई गई। पिछले दिनों सूबे के पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विभागीय अधिकारियों और सीएमएस से मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर चर्चा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नवंबर तक टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए शीघ्र मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 249 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुका है। कहा कि 30 नवंबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
इनसेट
सौ बेड के अस्पताल के लिए भूमि का चयन
सोनभद्र। सरकार ने जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल बनाने की मंजूरी दे दी है। मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए पांच सौ बेड का अस्पताल होना जरूरी है। लेकिन वर्तमान में जिला अस्पताल में चार सौ बेड का ही भवन बनकर तैयार है। अभी सौ बेड का अस्पताल बनना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने बताया कि पिछले माह शासन स्तर से आई टीम ने अस्पताल परिसर में ही सौ बेड का अस्पताल बनाने के लिए भूमि का चयन करने के बाद लौट गई। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज चालू होने से जिले के अलावा पड़ोसी राज्यों और जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed