{"_id":"67dda614d285e5c6a309be20","slug":"medical-college-gets-five-assistant-professors-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-125839-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज को मिले पांच असिस्टेंट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज को मिले पांच असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र में पांच असिस्टेंट प्रोफेसर को स्थायी नियुक्ति मिली है। विभाग अन्य रिक्त पदों पर भी तैनाती में जुटा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय को 233 करोड़ से उच्चीकृत कर 500 बेड का स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बनाया गया है। पुलिस लाइन के सामने रौप में छात्रावास के साथ ही एकेडमिक भवन बनाया गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से पांच माह पूर्व कॉलेज को मान्यता भी मिल गई। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कॉलेज प्रबंधन जुटा हुआ है। 16 विभागों में प्रोफेसर, 17 में एसोसिएट प्रोफेसर के 24 पदों और 14 विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। नियमित फैकल्टी के चयन के लिए 4 मार्च को साक्षात्कार हुआ था। इसका परिणाम 17 मार्च की शाम जारी कर दिया गया। चार स्पेशियलिटी में कुल पांच असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं, जबकि दो को प्रतीक्षारत रखा गया है। एनेस्थिसियोलॉजी में डॉ. दीपिका केसरवानी को असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किया गया है। जनरल सर्जरी में डॉ. अमित गुप्ता को तैनाती मिली है, जबकि डॉ. अवधेश वर्मा को प्रतीक्षारत रखा गया है। औषध विभाग में डॉ. भैरव पाठक और डॉ. अखलाख अहमद को तैनाती मिली है। शशांक शेखर मिश्रा को प्रतीक्षारत रखा गया है। फिजियोलॉजी में डॉ.जी.साईं सैलेश कुमार को सह प्राध्यापक के लिए चयनित किया गया है।
-- -
मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों को भरा जा रहा है। लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए संसाधनों की बढ़ोतरी भी हो रही है। - डाॅ. सुरेश कुमार सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज