{"_id":"62767c17cca49876e016d3b5","slug":"mayorpur-road-railway-station-will-be-rejuvenated-by-september-sonbhadra-news-vns6522447102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर तक होगा म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर तक होगा म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिविजन के अंतर्गत आने वाले म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सितंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे ने स्टेशन को विकसित करने की समय सीमा निर्धारित कर दी है। इसके लिए पुराने भवनों को तोड़े जाने को लेकर शनिवार को आईओडब्ल्यू ने सर्वे किया। रेलवे के इंस्पेक्टर ऑफ वर्क राधारमण ने सर्वे के दौरान स्टेशन के पुराने भवनों में लगे लोहे के एंगल और अन्य सामग्रियों को नोट किया। जल्द ही इसे तोड़ने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सितंबर तक रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा कर लेना है। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म एवं पटरी की जद में आने वाले भवनों को जल्द तोड़े जाने का सर्वे कराया। एक नंबर प्लेटफार्म की जद में आने वाले रेलवे के भवनों को जल्द तोड़ दिया जाएगा। इसके लिए पुराने भवनों में संचालित रेलवे स्टेशन के सारे सिस्टम नए भवन में स्थानांतरित करने की भी प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। यहां बढ़ने वाली यात्री सुविधाओं को लेकर लोगों में उत्साह है। आईओडब्ल्यू के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में रेलकर्मी और ठेकेदार मौजूद रहे।