फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mau in the quarter final after defeating Meerut in a cricket match

क्रिकेट मैच में मेरठ को हराकर मऊ क्वार्टर फाइनल में

Sun, 16 Jan 2022 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Mau in the quarter final after defeating Meerut in a cricket match
शाहगंज (खजूरी )में चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से ? - फोटो : SONBHADRA
चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रही 21वीं चौधरी गोविंद सिंह राज्य स्तरीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां लीग मैच मेरठ और मऊ के बीच खेला गया। मेरठ को हराकर मऊ ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मेरठ टीम के कैप्टन सोनू कुशवाहा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 197 रन बनाए। मऊ के शारिक खान ने 63 गेंद पर नौ चौके 10 छक्के की मदद से 114 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मेरठ की टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 143 रन ही बना पाई। मऊ ने इस मैच को 54 रनों से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिज्म चैंपियन सीमेंट के सौजन्य से प्रदीप पांडेय ने शारिक खान को दिया। टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच विकास क्रिकेट क्लब शाहगंज और प्रकाश पाली क्लीनिक रॉबर्ट्सगंज के बीच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा नेता माला चौबे रहे। अंपायर फैजल खान और इरशाद खान रहे। कमेंट्री नौशाद खान, स्कोरिंग नीलेश विश्वकर्मा व शाहरुख खान ने की। सुनील श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, राजकुमार केसरी, मुन्ना हाशमी, गोलू केसरी,वकार बाबू, आसिफ खान, शमशेर खान, मुकेश श्रीवास्तव, अजीत, अफरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed