{"_id":"61e416d4350559597a26222e","slug":"mau-in-the-quarter-final-after-defeating-meerut-in-a-cricket-match-sonbhadra-news-vns6338096102","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में मेरठ को हराकर मऊ क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में मेरठ को हराकर मऊ क्वार्टर फाइनल में
शाहगंज (खजूरी )में चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से ?
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रही 21वीं चौधरी गोविंद सिंह राज्य स्तरीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां लीग मैच मेरठ और मऊ के बीच खेला गया। मेरठ को हराकर मऊ ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
मेरठ टीम के कैप्टन सोनू कुशवाहा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 197 रन बनाए। मऊ के शारिक खान ने 63 गेंद पर नौ चौके 10 छक्के की मदद से 114 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मेरठ की टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 143 रन ही बना पाई। मऊ ने इस मैच को 54 रनों से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिज्म चैंपियन सीमेंट के सौजन्य से प्रदीप पांडेय ने शारिक खान को दिया। टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच विकास क्रिकेट क्लब शाहगंज और प्रकाश पाली क्लीनिक रॉबर्ट्सगंज के बीच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा नेता माला चौबे रहे। अंपायर फैजल खान और इरशाद खान रहे। कमेंट्री नौशाद खान, स्कोरिंग नीलेश विश्वकर्मा व शाहरुख खान ने की। सुनील श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, राजकुमार केसरी, मुन्ना हाशमी, गोलू केसरी,वकार बाबू, आसिफ खान, शमशेर खान, मुकेश श्रीवास्तव, अजीत, अफरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।