फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   mass marriage ceremony only 5 Pandits for marriage of 57 couples in Sonbhadra

ये कैसी व्यवस्था: सामूहिक विवाह समारोह में 57 जोड़ों की शादी के लिए सिर्फ 5 पंडित, पहले मंत्र फिर हुए फेरे

Tue, 30 Jan 2024 05:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jan 2024 05:33 PM IST
सार

मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है। यहां सामूहिक विवाह समारोह में 57 जोड़ों की शादी के लिए सिर्फ पांच पंडित पहुंचे थे। इस दौरान मंत्र पढ़ा जा रहा था सिंदूरदान का तो कुछ जोड़े फेरे लेते दिखे। कई विधान भी आधे- अधूरे रह गए।  

विज्ञापन
mass marriage ceremony only 5 Pandits for marriage of 57 couples in Sonbhadra
sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के डायट परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में वेदपाठी ब्राह्मणों की कमी रही। जिससे जोड़ों को शादी की रस्में पूरी करने में दिक्कत हुई। कुल 57 जोड़ों की शादी के लिए सिर्फ पांच पंडित थे। दोपहर में करीब डेढ़ बजे मंच से पं. नीरजानंद शास्त्री सिंदूरदान का मंत्र बोल रहे थे, उस समय कई जोड़ों को मंडप में अग्नि के समक्ष फेरे लगाते देखा गया। वर-वधू दोनों एक दूसरे के किस साइड में बैठें यह भी बताने वाला कोई नहीं था। कुछ जगह महिला पुलिस कर्मी जोड़ों को इधर से उधर बैठाते हुए देखी गईं।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर इस वर्ष सामूहिक विवाह के आयोजन में संशोधन किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण करते हुए ब्लॉक स्तर पर सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक का सामूहिक विवाह डायट परिसर में कराया गया। पंजीकरण कराए 64 जोड़ों के सापेक्ष 58 जोड़े शामिल हुए। इसमें 57 जोड़ों का हिंदू विधि से विवाह हुआ। वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में वेदपाठी ब्राह्मणों की कमी रही। मंच से नीरजानंद शास्त्री विवाह के मंत्र पढ़े।
विज्ञापन


विवाह मंडप में चार ब्राह्मण लोगों को शादी के विधि- विधान कराते रहे। मगर, हर जगह उनकी उपस्थिति नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई। मंच से जब सिंदूर दान का मंत्र पढ़ा गया तो उस समय पीछे बैठे सात-आठ की संख्या में जोड़े अग्नि के फेरे लगाते दिखे। जानकारी न होने से कोई जोड़ा दाहिने हाथ से अग्नि कुंड में आहुति डाल रहा तो कई बाएं हाथों से ही आहुति देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद पकौड़ी लाल कोल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य व सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत मंच के समीप एक जोड़ों का विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, डीडीओ शेषनाथ आदि उपस्थित रहे।

फटी साड़ी मिली तो सूट-सलवार पर ही रचाई शादी

सामुहिक विवाह में राबर्ट्सगंज ब्लॉक के खेखड़ा गांव की रहने वाली युवती मालती सूट-सलवार पर ही बगही गांव निवासी आनंद के साथ शादी रचाई। पूछने पर वहां मौजूद लड़की के घरवालों का कहना था कि जो साड़ी मालती को पहनने के लिए मिली है, वह फटी थी। इसलिए सूट-सलवार पर ही शादी हो रही है। जब तक उनहे दूसरी साड़ी उपलब्ध कराया जाता, शादी हो चुकी थी।

कोन में 93 जोड़ों की हुई शादी, बजती रही शहनाई
गैवंती देवी इंटर कॉलेज कोन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 93 जोड़ों की शादी हुई। बीडीओ नितिन कुमार की देख रेख में धूमधाम से विवाह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों की शादी हुई। यहां ओबीसी के पांच, एससी के 54 और एसटी के 33 जोड़ों की शादी हुई। यहां भी एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। इस मौके पर महीपाल लाकरा, रत्नेश पांडेय, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, सुजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed