फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman's death, maternal relatives accused of murder by giving poison

Sonebhadra News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जहर देकर हत्या का आरोप

Thu, 20 Jul 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman's death, maternal relatives accused of murder by giving poison
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी एक विवाहिता की बुधवार की सुबह मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सदर कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव निवासी दशरथ भारती ने बेटी ममता (28) की शादी वर्ष 2017 में सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी अजय कुमार से किया था।मंगलवार की रात ममता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बुधवार की तड़के उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मायके वाले लोहरा गांव पहंुचे। हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सदर कोतवाली में करीब दो घंटे तक मायके पक्ष के लोग कार्रवाई के लिए मांग करते रहे।
विज्ञापन

विवाहिता के भाई चंदन कुमार ने बताया कि ससुराल में बहन के साथ अक्सर मारपीट होती थी। मंगलवार की रात ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि उसकी सेहत काफी खराब है। आप लोग घर आ जाइए, जब हमलोग पहुंचे तो वे लोहरा माइनर पर स्थित एक क्लीनिक में उसका उपचार कराने और फिर नरायनपुर के अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर होने की बात बोलते हुए गुमराह करते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान ममता से उनको मिलने नहीं दिया गया। सुबह नौ बजे ससुराल वालों ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। भाई ने कहा कि उसकी बहन खुद आत्महत्या नहीं कर सकती थी। उसे जहर देकर मारा गया है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता दो बेटियों की मां थी। बड़ी बेटी तीन साल और छोटी बेटी डेढ़ साल की है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पति अजय कुमार ने बताया कि ममता ने मंगलवार की रात घर में खाना बनाकर सबको खिलाया। इस दौरान उसने कब जहर खा लिया, इसकी जानकारी नहीं है। स्थिति खराब होने पर नरायनपुर के एक अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने खुद को बेगुनाह बताया है।----
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट ओर परिजनों के तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार सिंह, सदर कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed