{"_id":"66689de8769d4074ec0b0814","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-noose-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114129-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीरकला गांव में मंगलवार को विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। खपरैल की छत के बड़ेर के सहारे साड़ी से फंदा लगाया गया था। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
वीरकला गांव निवासी रमेश पाल के परिवार के लोग सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब घरवालाें की नींद टूटी तो रमेश की पत्नी प्रियंका (23) का शवतो घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे बड़ेर से लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में छानबीन की और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। मृतका प्रियंका को 13 महीने की एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।