फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman's body found hanging in the house, married eleven months ago In sonbhadra

सोनभद्र: घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, ग्यारह माह पहले हुई थी शादी 

Sun, 23 May 2021 11:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 May 2021 11:06 AM IST
सार

शादी के बाद से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर होता था विवाद। ज्यादा विवाद होने पर  पुलिस द्वारा दोनों पक्ष को थाने बुलाकर कराया गया था समझौता।

विज्ञापन
Married woman's body found hanging in the house, married eleven months ago In sonbhadra
रैपुरा गांव में विवाहिता की मौत के बाद घर के पास बैठी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेे सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में रविवार की सुबह एक घर में विवाहिता का लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विवाहिता की शादी ग्यारह माह पहले 14 जून को हुई थी। चार-पांच दिन पहले ही पति से विवाद हुआ था, जिसका सुलह समझौता भी कराया गया था। मायके पक्ष के लोग अभी नहीं आए हैं, उनके आने का इंतजार हो रहा है। 
विज्ञापन


 

रेणुकूट के कुंवारी गांव निवासी पुष्पा (20) की शादी 14 जून 2020 को शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी विकास से हुई थी। शादी के बाद से अक्सर किसी न किसी किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था। चार-पांच दिन पहले पति-पत्नी के बीच जब विवाद ज्यादा हो गया तो पुलिस तक मामला पहुंचा। स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाकर समझौता भी कराया था। रविवार की सुबह पुष्पा का शव कोठे (छत वाले कच्चे घर में ऊपरी हिस्सा ) पर बड़ेर के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed