फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman reached lover house as bride in sonbhadra insisted on marriage young man absconded

दुल्हन बनकर प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता: शादी की जिद पर अड़ी, बोली- झांसा देकर बनाया अवैध संबंध; युवक फरार

Fri, 28 Jun 2024 01:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 01:15 PM IST
सार

Sonbhadra News: रायपुर पुलिस ने पहुंचकर विवाहिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह घर से बाहर जाने को तैयार नहीं हुई। बाद में पुलिस ने युवक और दोनों पक्षों से प्रबुद्ध लोगों को थाने बुलाकर पंचायत की कोशिश में जुटी रही।

विज्ञापन
Married woman reached lover house as bride in sonbhadra insisted on marriage young man absconded
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर कथित प्रेमी के घर पहुंच गई। उसके साथ शादी की जिद करने लगी। विवाहिता का कहना था कि युवक नौ साल से उसके साथ संबंध में है। 

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर उसका उत्पीड़न करता रहा और फिर वीडियो बनाकर पति को भेज दिया। इससे उसका परिवार टूट गया। अब युवक सार्वजनिक रूप से शादी करते हुए अपनाए। दुल्हन के जोड़े में सज-धजकर पहुंची विवाहिता के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी थे। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में समाधान निकालने में जुटी रही।
विज्ञापन


क्षेत्र के ही एक गांव निवासी विवाहिता के मुताबिक वर्ष 2014 में उसका संबंध युवक से हुआ था। दोनों नजदीक आए और फिर उनमें प्रेम संबंध हो गया। युवक ने विंध्याचल में उसके साथ शादी भी रचाई और शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच धोखे से उसका वीडियो बना लिया और उसे पति व भाई को भेजने की धमकी देकर उत्पीड़न करने लगा। युवक की हरकत से उसका घर टूट गया। अब वह उसके पास आई है तो युवक शादी से इंकार कर रहा है। पिछले 25 दिनों से वह न्याय के लिए भटक रही है। 



पहले रायपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। वहां से कार्रवाई का आश्वासन मिला। वह बैंड बाजा के साथ दुल्हन बनकर युवक के घर पहुंची और सीधे अंदर भी प्रवेश कर गई। बताते हैं कि विवाहिता के पहुंचते ही युवक कहीं फरार हो गया। बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed