फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman dies during treatment, uproar

उपचार के दौरान विवाहिता की मौत, हंगामा

Wed, 13 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies during treatment, uproar
सोनभद्र। नगर स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घरवाले निजी एंबुलेंस से शव लेकर कोतवाली के बाहर पहुंचे। कोतवाल ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजन इंकार करते हुए शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

सोमवार को दुद्धी तहसील क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी पूनम (25) पत्नी उमेश को इलाज के लिए राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मृतका के परिवार के लोग स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल कर्मियों ने मौत के बाद कई कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया है। मामला बढ़ता देख किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को निजी एंबुलेंस से लेकर घरवाले कोतवाली के बाहर पहुंचे। कोतवाल ने मृतका के परिवार के लोगों से तहरीर मांगी तो देने से इंकार कर दिये। कोतवाल सत्यनाराण मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिवार के लोगों ने शव का पीएम कराने से इंकार करते हुए तहरीर नहीं दिए। मुकदमा दर्ज न कराने की बात कहते हुए शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed