फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   married woman died under suspicious circumstances

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 03 Jul 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
married woman died under suspicious circumstances
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बाबूलाल ने चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी अरविंद गोंड के साथ अपनी बेटी प्रमिला 22 की शादी की थी। ससुराल वालों के अनुसार रविवार की रात ग्यारह बजे अचानक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाने लगे। काफी देर बाद चोपन पुलिस भी पहुंच गई। मामले को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता बाबूलाल ने तहरीर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed