फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   married woman commited suicide in sonbhadra after Talking to husband on mobile at night

Sonebhadra News: रात में पति से मोबाइल पर बात, सुबह विवाहिता ने लगाई फांसी, छह माह पहले हुई थी शादी

Thu, 09 Jun 2022 01:06 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 01:06 PM IST
सार

सोनभद्र के घघरी गांव में गुरुवार सुबह विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों ने सुबह पेड़ से लटकता शव देखा तो शोर मचाया। 

विज्ञापन
married woman commited suicide in sonbhadra after Talking to husband on mobile at night
महिला ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

सोनभद्र के घघरी गांव में गुरुवार सुबह विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घघरी गांव निवासी धनपतिया देवी की पुत्री प्रमीला (18) की शादी बरवाटोला निवासी कुंवर सिंह के साथ छह माह पहले हुई थी।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि एक जून को प्रमिला ससुराल से मायके आई थी। रात में मोबाइल से अपनी पति से बात भी की। मोबाइल पर क्या बात हुई पता नहीं चल सका और न ही बेटी ने कुछ बताया। गुरुवार सुबह उठी और घर से बाहर जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सुबह पेड़ से लटकता शव देखा तो शोर मचाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मां की तहरीर पर शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed