{"_id":"62a0e7dc14b4e7453e45e69c","slug":"married-woman-burnt-to-death-under-suspicious-circumstances-sonbhadra-news-vns6579103141","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों झुलसी विवाहिता साबा उर्फ चांदनी (30) की मंगलवार को मौत हो गई। मंगलवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। बुधवार को मृतका के मायके वाले पन्नूगंज थाने पहुंचे लेकिन किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देेर रात सबा उर्फ चांदनी पत्नी हसनैन खां अपने घर में सो रही थी। अचानक उसके कमरे से चीखने की आवाज आने लगी। शोर-शराबा सुनकर परिवार के लोगों के अलावा आसपास के लोगों की नींद टूट गई। परिजनों ने चांदनी के कमरे में जाकर देखा तो वह जल रही थी। परिवार के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाया। गंभीर रूप से जली चांदनी को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने चांदनी को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मंगलवार को दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। वाराणसी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस बारे में पन्नूगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को मृतका के मायके से लोग थाने आए थे लेकिन बिना प्रार्थना पत्र दिए अंतिम संस्कार करने की बात कहकर चले गए।