फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman beaten for dowry and thrown out of the house

Sonebhadra News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत तीन पर केस

Tue, 08 Apr 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry and thrown out of the house
दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके पति, सास और ससुर ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। बच्ची समेत उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जूड़ी गांव का है।
विज्ञापन

गांव निवासी गीता ने बताया कि उसकी शादी 14 मई 2023 को संतोष के साथ हुई थी। पिता ने सामर्थ्यानुसार सभी जरूरी सामान दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस दौरान उसे एक बच्ची भी हुई।
विज्ञापन

बताया कि गत 11 मार्च की सुबह पति संतोष ने मायके से 20 हजार रुपये नकद और एक कूलर लाने की मांग की। मना करने पर पति संतोष, सास आशा और ससुर राधेश्याम ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसके बाद उसे बच्ची समेत जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया गया। उसने तत्काल थाना राॅबर्ट्सगंज में सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब उसने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed