फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married's body found hanging from tree, husband and brother-in-law arrested

पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति और देवर गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Married's body found hanging from tree, husband and brother-in-law arrested
खैरटिया गांव में रविवार की रात संदिग्ध हाल में एक विवाहिता का शव उसके घर के समीप पेड़ से साड़ी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की मां लीलावती की तहरीर पर पुलिस ने पति बसंत गोंड और देवर अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि अरंगी गांव निवासी लीलावती ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि दो साल पहले उसने अपनी बेटी कविता (21) की शादी खैरटिया गांव निवासी बसंत से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति बसंत और उसका छोटा भाई अमित दोनों उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से आजिज आकर पुत्री कविता ने आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति बसंत और देवर अमित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed