{"_id":"62a49c5f36e2980f3207fb19","slug":"married-missing-husband-father-in-law-and-five-including-case-sonbhadra-news-vns658309494","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता लापता, पति, ससुर समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता लापता, पति, ससुर समेत पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गड़मा गांव से सात दिनों से लापता विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, जेठ व देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस विवाहिता की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार गड़मा गांव निवासी सिंहलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पुत्री अनीता की शादी 24 मई 2021 को बंधा गांव निवासी दिनेश पुत्र राम अनुज के साथ किया था। शादी के बाद से अनीता अपने ससुराल में रह रही थी। उसी दौरान बीमार होने पर वह मायके आई, तबीयत ठीक होने पर 13 मई 2022 को ससुर रामअनुज विदाई कराकर ले गए। बीते 5 जून को सुबह उनकी बेटी की सास धनराजी ने उनके पुत्र मनोज के मोबाइल पर फोन कर कहा कि अनीता घर का कोई काम नहीं करती। अब उसे नहीं रख पाऊंगी। जब मनोज ने अनीता से मोबाइल पर बात कराने की बात कही तो सास बोली कि अनीता घर पर नहीं है, कहीं चली गई है। मनोज उसी दिन अनीता के ससुराल गया तो वह वहां नहीं मिली। ससुराल वालों का कहना है कि अनीता कहीं चली गई है। सिंहलाल का आरोप है कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आशंका है कि उसकी पुत्री को पति दिनेश, ससुर राम अनुज, सास धनराजी देवी, जेठ चंद्रशेखर व देवर रवि ने मिलकर कहीं गायब कर दिया है। मैं लगातार उसकी तलाश कर रहा हूं लेकिन इसका कोई पता नहीं चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी ने बताया कि विवाहिता के पिता सिंहलाल की तहरीर पर पति दिनेश, ससुर राम अनुज, सास धनराजी देवी, जेठ चंद्रशेखर व देवर रवि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।