{"_id":"6476298f02dbdb069c073df6","slug":"marksheets-started-reaching-schools-distribution-sonbhadra-news-c-20-1-230054-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: स्कूलों पर पहुंचने लगे अंक पत्र, जल्द शुरू होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: स्कूलों पर पहुंचने लगे अंक पत्र, जल्द शुरू होगा वितरण
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के अंकपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि इस बार अनुत्तीर्ण परिक्षाथियों के अंकपत्र नहीं भेजे गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 28782 परीक्षर्थियों में से 26903 और इंटर में पंजीकृत 22170 परिक्षाथियों में 20435 ने परीक्षा दिया। परिषद की ओर से 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। हाईस्कूल की परीक्षा में 20937 और इंटर में 16193 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास किया। तब से इन छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार था। बोर्ड की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सभी स्कूलों के उत्तीर्ण बच्चों के अंकपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं करीब पचास फिसदी स्कूलों में भी अंकपत्र पहुंच चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि दो से चार दिनों में सभी स्कूलों में अंकपत्रों का वितरण शुरू कर दिया जाएग। हालांकि विभाग ने हाईस्कूल में फेल रहे करीब 22 फीसदी और इंटर में 21 फीसदी बच्चों के अंकपत्र को उपलब्ध नहीं कराया है। इनके अंकपत्र बाद में आने की उम्मीद है।
बोर्ड की ओर से अंकपत्र कार्यालय में उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिन्हें संबंधित कॉलेजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूलों में जल्द ही इनका वितरण शुरू होगा। - राजेंद्र यादव, डीआईओएस।