फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maoists seek Kabing

नक्सलियों की तलाश में काबिंग

Sun, 31 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Sun, 31 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Maoists seek Kabing
नक्सलियों और अपराधियों की तलाश में रविवार को कोन थाना क्षेत्र के चकरिया, रानीडीह चननी और पोखरिया जंगल में सीआरपीएफ के साथ पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने कांबिंग की।
विज्ञापन



इस दौरान जन चौपाल लगा कर एसपी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा स्वास्थ्य आदि की समस्याओं की झड़ी लगा दी। एसपी ने ग्रामीणों को संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



पड़ोसी बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ प्रांत की पुलिस का लगातार दबाव पड़ने से नक्सली बिलबिला गए है़ और वे खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों का चयन करने में की फिराक में जुट गए हैं। ऐसे में पूर्व की भांति जिले के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली पनाह न लें इसको लेकर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्वाह्न 11 बजे से फोर्स के साथ एसपी रामलाल वर्मा, सीआरपीएफ के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी चकरिया, रानीडीह चननी और पोखरिया जंगल में कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed