{"_id":"54c587503a57f07b820a3f3db6e40b98","slug":"maoists-remained-sealed-off-limits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादियों के बंद पर सीमाएं रहीं सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माओवादियों के बंद पर सीमाएं रहीं सील
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पलामू जिला स्थित बकोरिया गांव में पुलिस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने के बाद से माआवोदियों के पांच राज्यों में तीन दिन बंद के एलान का नतीजा रहा कि रविवार को तीसरे दिन भी छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड की सीमाएं सील रहीं।
पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ जवानों ने सीमा क्षेत्रों में कांबिंग की। बंद की वजह से वाहनों का पहिया तीसरे दिन भी थमा रहा। इससे सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से इन राज्यों के लिए वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
नक्सलियों के बंद के मद्देनजर रविवार को सुबह से ही पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ जवान झारखंड सीमा के बेलासपुर, हलमंता, जोरमा, सगमा, धुरकी, मकरी, घघरी के जंगलों में कांबिंग की।
विज्ञापन
इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। झारखंड, बिहार, उड़िसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ प्रांतों में तीन दिन बंद के एलान से लोगों में भय रहा। लोगों ने भी अपनी दूकानों का बंद रखा।
दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक पीएसी कमांडर ह्यूम सिंह और दुद्धी कोतवाल मनोज पांडेय के नेतृत्व में रविवार की सुबह से ही झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा के कोरची, भिसुर, नाचनटांड़, धार, त्रिसुली, बैरखड़ के जंगलों में पुलिस और पीएसी जवानों ने कांबिंग की।
इस दौरान अमवार चौकी प्रभारी महावीर प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। बभनी प्रतिनिधि के मुताबिक छत्तीसगढ़ सीमा पर रविवार को एसओ अशोक यादव के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी जवानों ने संयुक्त कांबिंग की। वैनी प्रतिनिधि के मुताबिक बिहार और झारखंड सीमा पर मांची पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने संयुक्त कांबिंग की।