{"_id":"66ed6fcf18f4752656088985","slug":"many-devotees-injured-when-bus-overturned-on-varanasi-shaktinagar-highway-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल; छत्तीसगढ़ से जा रहे थे प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल; छत्तीसगढ़ से जा रहे थे प्रयागराज
Fri, 20 Sep 2024 06:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:21 PM IST
सार
Sonbhadra News : सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर श्रद्धालुओं के बीच चीख- पुकार मच गई। इस दौरान 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शुक्रवार की शाम श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसा चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर हुआ। बस छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रही थी। इसमें 60 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
सभी पितृपक्ष में पिंडदान के लिए प्रयागराज से वाराणसी होते हुए गया जा रहे थे। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इसमें एक महिला सरस्वती देवी को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन